अयोध्या राम मंदिर परिसर में जवान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

अयोध्या राम मंदिर परिसर में जवान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

अयोध्या राम मंदिर परिसर में जवान की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

खुलासा न्यूज़। रामनगरी अयोध्या जी से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर राम मंदिर परिसर में गोली लगने से जवान की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे की है। जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा है। घटना के समय जवान कोटेश्वर मंदिर के सामने बन रहे वीआईपी गेट के पास तैनात था। यहां से राम मंदिर का मुख्य हिस्सा महज 150 मीटर की दूरी पर है। घटना के समय शत्रुघ्न के पास और भी जवान तैनात थे।
गोली जवान के सिर में सामने से ललाट पर लगी है। साथी सुरक्षाकर्मी तुरंत उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। मंदिर परिसर में जवान की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गोली सामने से सिर में कैसे लगी हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सारी चीजें स्पष्ट होगी।

Join Whatsapp 26