मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी से मिले सोशल मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर व्यास - Khulasa Online मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी से मिले सोशल मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर व्यास - Khulasa Online

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी से मिले सोशल मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर व्यास

खुलासा न्यूज,बीकानेर। यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट कॉर्डिनेटर ऋषि कुमार व्यास ने मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी  लोकेश शर्मा से जयपुर में मुलाकात की और राजनैतिक नियुक्तियों में युवाओं को प्रतिनिधित्व देने की मांग की। व्यास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न राजनैतिक तथा संगठनात्मक नियुक्तियां की जानी प्रस्तावित हैं। इनमें युवा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक भागीदारी दी जाए, इससे पार्टी को अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राहुल गांधी और मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत भी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के पक्षधर रहे हैं। ऐसे में युवाओं को प्रतिनिधित्व मिलने पर पार्टी की रीति-नीति अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने हाल ही में नगर निगम में मनोनीत पार्षदों में भी युवाओं को प्रतिनिधित्व देने पर मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26