[t4b-ticker]

सोशल मीडिया ग्रुुप के सदस्य हुए एकजुट, सामाजिक मुद्दों पर रखे विचार

सोशल मीडिया ग्रुुप के सदस्य हुए एकजुट, सामाजिक मुद्दों पर रखे विचार

बीकानेर। सोशल मीडिया ग्रुप पुष्करणा विशेष समूह की ओर से रविवार को नत्थूसर बास स्थित व्यास ढाणी में पोषबड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रुप सदस्यों की ओर से बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें सभी सदस्यों की ओर से समाज के कई मुद्दों पर चर्चा भी की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप सदस्य आनंद व्यास ने बताया कि भविष्य में इस तरह के अन्य कार्यक्रम करने पर भी चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य एक दूसरे से मिलना जुलना था ताकि कभी मिलने पर एक दूसरे को जान पहचान सके। साथ ही ग्रुप सदस्यों से पारिवारिक व सामाजिक जानकारी के हिसाब से भी चर्चा की गई। व्यास के अनुसार सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में भोज भी रखा गया। उन्होंने बताया करीब एक साल से हम इस व्हाट्सएप ग्रुप में अपना कीमती समय दे रहे हैं इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान देव व्यास, बालकिशन बोहरा, भैरू रतन भादाणी सहित 50 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Join Whatsapp