खाने मे छिपकली खाने से इतने लोग हुए बीमार, पहुचे पीबीएम
बीकानेर। जहरीला भोजन खाने से करीब 25 लोगों के बीमार होने की ख़बर है। घटना कुछ देर पहले की है। मामला जामसर थाना क्षेत्र के खारा का बताया जा रहा है। हालांकि जामसर पुलिस को मामले की जानकारी नहीं थी।
सूत्रों के मुताबिक खारा से आए 15 लोगों को मेडिसिन कैजुअल्टी में भर्ती किया गया है। वहीं 8-10 बच्चों को बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है। पीबीएम सूत्रों के मुताबिक मामला लिजर्ड पॉइजनिंग का होने की आशंका है। मरीजों ने डॉक्टरों को बताया कि भोजन में छिपकली गिरी थी, उसी से रह जहर फैल गया। हालांकि इसकी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है।