Gold Silver

राजस्थान में जल्द बनेगा छोटा मंत्रिमंडल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी बोले- बाद में होगा विस्तार, सभी वर्गों को लिया जाएगा साथ

खुलासा न्यूज नेटवर्क। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि जल्द ही एक छोटा मंत्रिमंडल बनेगा। उसके बाद उसका विस्तार होगा। इसमें सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। वे श्रीकरणपुर विधानसभा चुनाव के संबंध में श्रीगंगानगर आए हैं। वे रविवार सुबह श्रीगंगानगर पहुंचे और यहां से पदमपुर और आसपास के अन्य इलाकों में भाजपा की बैठकों के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। सीएम का शपथ ग्रहण हो गया। जल्द ही मंत्रिमंडल भी बनेगा। मंत्रिमंडल गठन में अभी एक छोटा मंत्रिमंडल आएगा फिर विस्तार होगा। भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर मंत्रिमंडल गठन करेगी।

Join Whatsapp 26