Gold Silver

पूगल में अज्ञात जानवर ने 6 महिलाओं व बच्चों को काटा,महिला को बीकानर रेफर किया

पूगल में अज्ञात जानवर ने 6 महिलाओं व बच्चों को काटा,महिला को बीकानर रेफर किया
बीकानेर। जिले के बीकानेर के पूगल में अज्ञात जानवर के हमले से 6 महिलाएं और बच्चे घायल हो गए हैं। एक महिला को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। ये जानवर जंगली कुत्ता या फिर कोई अन्य जानवर होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने अब वन विभाग को सूचना दी है। खाजूवाला विधानसभा के पूगल उपखंड में ये जानवर लोगों के लिए डर का कारण बन गया है। पूगल के चक 2 एमएम, 4 एमएम 6 एमएम तथा सियासर पंचकोसा में ये जानवर घूम रहा है। जिन लोगों को अब तक काटा है, वो बता रहे हैं कि ये कुत्ते की तरह लगता है।
आमतौर पर कुत्ता थोड़ा बहुत काटता है लेकिन ये जानवर पकडऩे के बाद बड़े घाव कर रहा है। अब तक छह बच्चों व महिलाओं निशाना बनाया है। किसी का हाथ नोच लिया है तो किसी का मुंह। घाव भी काफी गहरे हैं। इसके दांत कुत्ते से भी ज्यादा गहरे लग रहे हैं। काटने के बाद झाडिय़ों मे छुप गया है।
चक 2 एमएम के निवासी रतन सिंह ने बताया कि उसकी एक साल की बेटी चेतना का हाथ इसी जानवर ने काट लिया है। ये काटकर भागा तो पीछा भी किया लेकिन भाग गया। इसी तरह सवाई नेहरा की तीन साल की बेटी प्रतीक्षा का भी हाथ काट लिया। एक महिला का मुंह काट दिया। इस महिला को अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों को पूगल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बाद में छुट्‌टी दे दी गई।

Join Whatsapp 26