[t4b-ticker]

झगड़े की नियत से आएं छ:जने पुलिस के हत्थे चढ़े

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले के छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में भूमाफियों में अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में 6 जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अन्य गांव से हथियारों से लैस होकर आएं कुछ असामाजिक तत्वों ने निर्माण कर रहे दूसरे पक्ष पर हमले की नियत से आएं। जिसकी भनक लगते ही दूसरा पक्ष भाग गया। पुलिस को झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों में से 6 जनों को गिरफ्तार किया। इनमें खाजूवाला निवासी सुखदेव सिंह पुत्र जगबीर सिंह,कश्मीर सिंह पुत्र धर्म सिंह 3बी डी रावला,भजन सिंह मलूक सिंह वार्ड नंबर आठ छतरगढ़,सोनाराम पुत्र राजूराम मेघवाल वार्ड दस छतरगढ़,जगदीश पुत्र भियाराम वार्ड नंबर दस छतरगढ़,निशान सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह जट सिख निवासी खाजूवाला को151 में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण की नियत से आएं दिन भूमाफिया गांव की सरकारी भूमि पर कब्जा करने आते है और उनको ग्रामीणों द्वारा मना करने पर झगड़े के हालात बन जाते है।

Join Whatsapp