सिविल लाईन क्षेत्र में घुस आई नील गाय, मचाने लगी उत्पात

सिविल लाईन क्षेत्र में घुस आई नील गाय, मचाने लगी उत्पात

बीकानेर। शहर से लगते वनीय इलाके से एक नील बुधवार को ् सिविल लाईन क्षेत्र में घुस आई,इस दौरान आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गये। घबराई नील गाय इधर उधर भागने दौडऩे लगी,सड़कों पर दौड़ती नील गाय को भागते दौड़ते देख दुर्घटना की आंशका की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नगर निगम के दस्ते ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे काबू कर पिंजरे में बंद कर जंतू आलय के नील गायों वाले बाड़े में पहुंचा दिया। बताया जाता है कि पकडऩे की मशक्कत के दौरान नील गाय मामूली चोटिल भी हो गई। बताया जाता है कि यह नील गाय मंगलवार की शाम भी दिखाई दी थी। जिसके बाद निगम कर्मचारी देर रात तक गाय को पकडऩे का प्रयास करते रहे, लेकिन बारिश के कारण पकड़ नहीं पाए। बुधवार सुबह फिर कर्मचारी इस गाय को पकडऩे के लिए पहुंचे और करीबन एक-ड़ेढ घंटे की मशक्कत के बाद गाय को आखिरकार पकड़ लिया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |