साली को अपने ही जीजा से हुआ प्यार बहन की बनी सौतन - Khulasa Online साली को अपने ही जीजा से हुआ प्यार बहन की बनी सौतन - Khulasa Online

साली को अपने ही जीजा से हुआ प्यार बहन की बनी सौतन

लखनऊ,। शादी के बाद सबसे ज्यादा मजाक जीजा-साली में होता है। दोनों के बीच अक्सर हंसी-मजाक के किस्से होते रहते हैं। लेकिन कभी-कभार यही किस्से पति-पतनी के बीच जहर घोल देते हैं। जिसके बाद घर में कलह के अलावा कुछ नहीं होता और आगे चलकर यह किस्से कई बार अपराधिक मोड़ भी ले लेते हैं। इसी तरह का मामला सामने आया है जो बिहार और यूपी से जुड़ा है।
कुशीनगर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने बिहार की युवती से शादी की थी। शादी के बाद युवक और उसकी साली का हंसी मजाक बढ़ता चला गया और साली को अपने ही जीजा से प्यार हो गया। जीजा की मुहब्बत में चूर साली अब जीजा के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी। अपनी इस हरकत से उसकी बहन पर क्या गुजरेगी उसे इसका तनिक भी मलाल नहीं था।

उधर जब इस मामले की जानकारी युवक की पत्नी को हुई तो उसने इसका विरोध किया, लेकिन जीजा-साली एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने लगे थे। इसके चलते घर कलह शुरू हो गया। एक दिन युवक अपनी साली के साथ शादी करके अपने घर ले आया। बहन को सौतन के रूप में देखकर पत्नी भड़क गई।
मामला कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र का है। यहां के डिंबनी बजरवा गांव परसौनी भरपटिया के मजरा खलवा बरवां टोला निवासी सिंहासन राजभर का लड़का पिन्टू की शादी 2019 में बिहार के गोपालगंज जनपद के कल्याणपुर में एक युवती से हुई थी। शादी के बाद पिंटू का ससुराल आना-जाना बढ़ गया था। इस बीच उनकी साली और उनके बीच इश्क शुरू हो गया। पिंटू की पत्नी जीजा-साली के बीच का मजाक का रिश्ता समझकर इसे नजरअंदाज रही। धीरे-धीरे पिंटू और उसकी साली के बीच इश्क का बुखार बढ़ता चला गया। इसके बाद पिंटू ने अपनी साली से शादी कर ली। बहन के सौतन बनने पर पिंटू की पत्नी भड़क गई और इसका विरोध भी किया।

पिंटू ने अंजाम की परवाह किए बगैर पहली पत्नी को घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला कोर्ट पहुंची और अपने अधिकार के लिए गुहार लगाई। बता दें कि महिला का एक बच्चा भी है। पिंटू की पहली पत्नी का आरोप है कि उनकी बहन से शादी करने के बाद पति पिंटू ने उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।

बिहार कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पिंटू समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस 15 दिन पहले कुशीनगर में पिंटू के गांव गई थी। पुलिस ने पिंटू को गांव में 10 दिन के लिए रोक कर भी रखा था। 5 दिन पहले पिंटू बाहर कमाने चला गया। हालांकि साली गायब बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26