बदलाव के संकेत, सियासत गरमाई, सचिन पायलट को मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी ? - Khulasa Online बदलाव के संकेत, सियासत गरमाई, सचिन पायलट को मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी ? - Khulasa Online

बदलाव के संकेत, सियासत गरमाई, सचिन पायलट को मिलने जा रही है बड़ी जिम्मेदारी ?

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ लंबी मंत्रणा के बाद सियासी हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार देर शाम सचिन पायलट ने राहुल गांधी के आवास पर राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक सचिन पायलट ने राजस्थान और देश के सियासी मुद्दों पर चर्चा की। इस मुलाकात को सचिन पायलट को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने से जोड़कर देखा जा रहा है।पायलट की राहुल से मुलाकात में संगठन चुनाव, गुजरात, हिमाचल चुनाव, राजस्थान में सत्ता और संगठन के हालात पर चर्चा हुई है। पार्टी संगठन को मजबूत करके नए वर्कर्स और यूथ को पार्टी से जोड़ने के रोडमैप पर भी बात हुई है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पायलट ने स्टार प्रचारक के तौर पर पार्टी का प्रचार किया था।सचिन पायलट शुक्रवार को अजमेर दौरे पर गए थे। अजमेर से सीधे दिल्ली चले गए थे। इस बैठक और मुलाकात के पीछे प्रियंका गांधी का रोल माना जा रहा है। यूपी में सचिन पायलट ने प्रियंका के साथ प्रचार किया था। आगे भी पायलट महंगाई के मुद्दे पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए देश भर में जा सकते हैं। पायलट ने गुरुवार को जयपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के धरने में भी इस बात के संकेत दिए थे। पायलट ने मेंबरशिप की धीमी रफ्तार पर चिंता जताते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर फोकस करने की नसीहत दी थी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26