शोभायात्रा के साथ श्री अयुत चंडी महायज्ञ का हुआ आगाज

शोभायात्रा के साथ श्री अयुत चंडी महायज्ञ का हुआ आगाज

सुन्दकाण्ड के पाठ से महानंद प्रांगण गुंजायमान
बीकानेर। जनमानस के कल्याणार्थ व पर्यावरण शुद्विकरण के उद्देश्य से 25 जनवरी से आरंभ होने जा रहे श्री अयुत चंडी महायज्ञ की शोभायात्रा शहरी परकोटे में निकाली गई। शोभायात्रा में पुण्यानंद जी महाराज,श्रीधर जी महाराज,सीमा पाशी जी,पं.नथमल पुरोहित,पद्माराम कुलरिया,ग्वालदत्त व्यास,माणक पेडीवाल,मखन चांड़क,गिरधर,महेन्द्र ,श्याम व्यास,सुखदेव पंचारिया,विजयशंकर व्यास, जैसे अनेक गणमान्य जन शामिल हुए।शोभायात्रा के बाद यज्ञ के लिए अधिकार पात्र बनने के लिए प्रायश्चित भी किया गया,जिसमें दस विधियों से स्नान करवा कर यज्ञ कार्य करने की विधिवत अनुमति ली गई,इस पावन काज में कम्मू महाराज,शिवकुमार व्यास,शिवकुमार रंगा,आनन्द व्यास आदि जनों ने भागीदारी दी।यज्ञाचार्य पण्डित मखन लाल शास्त्री ने बताया कि 25जनवरी से हर दिन सुबह 8बजे से 12बजे तक दुर्गा के पाठ होंगे,फिर अंतराल के बाद डेढ बजे से लेकर 4बजे तक पुन: दुर्गा के पाठ होंगे,शाम 4से 6बजे तक रोजाना यज्ञ होगा। आज शाम महानंद मंदिर प्रांगण में ही बीकानेर के समस्त पाठियो के द्वारा सुंदरकांड के पाठ किये गए। जिसके पश्चात समस्त मानस पाठी जनों का सम्मान देबू जी सुथार और शास्त्री जी द्वारा किया गया ।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |