मंत्री कल्ला को दिखाएं काले झंडे, कार के पीछे दौड़े भाजपाई

मंत्री कल्ला को दिखाएं काले झंडे, कार के पीछे दौड़े भाजपाई

हनुमानगढ़ (पीलीबंगा)। हनुमानगढ़ के दौरे पर आए ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला को मंगलवार को पीलीबंगा में भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने काले झंडे दिखाए। विधायक धर्मेंद्र मोची और जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान किसान आंदोलन में शामिल नेता भी मौके पर पहुंच गए। डॉ. कल्ला नगर पालिका सभागार में बैठक को संबोधित करते रहे। बाहर भाजपाइयों और किसानों ने नारेबाजी जारी रखी। भाजपाई प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर रोष जता रहे थे तो किसानों का कहना था कि इलाके में उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
लौटते समय काले झंडे दिखाने का प्रयास
मंत्री डॉ. कल्ला दोपहर में सभागार से निकलने लगे तो किसान और भाजपा नेताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाने की तैयारी कर ली। मंत्री के निकलने के संभावित रास्ते पर रूरु्र धर्मेंद्र मोची और अन्य भाजपा कार्यकर्ता डट गए। डिवाइडर की दूसरी तरफ किसान भी पूरी तैयारी के साथ खड़े थे। प्रशासन ने भी मंत्री को बचाकर निकालने की तैयार कर ली। नगर पालिका के मेन गेट पर बैरिकेडिंग की गई। इससे कुछ दूरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका गया। वहीं किसानों को भी यहां बने डिवाइडर के दूसरी तरफ रोक दिया गया। किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्य गेट से दूर रखकर पुलिस प्रशासन ने डॉ.कल्ला को सूरतगढ़ के लिए रवाना किया। इस दौरान किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री की कार के पीछे काले झंडे लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
आपस में उलझे कार्यकर्ता और किसान
डॉ. कल्ला के पीलीबंगा में अधिकारियों की मीटिंग लेने के दौरान बाहर नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता और किसान आपस में उलझ गए। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रहे थे। वहीं किसान नेता नहरी पानी आदि की मांग कर रहे थे। नगर पालिका के बाहर विरोध के दौरान दोनों आपस में ही उलझ गए। किसानों ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों पर रोष जताया। दोनों के आपस में उलझने पर उन्हें पुलिस ने अलग-अलग किया।
सूरतगढ़ में भी विरोध
मंत्री डॉ.कल्ला के सूरतगढ़ पहुंचने से पहले ही वहां बिजली दरों में कमी की मांग को लेकर विरोध शुरू हो गया। पंचायत समिति परिसर में डॉ. कल्ला बैठक को संबोधित करेंगे। यहां दोपहर करीब ढाई बजे ही भाजपा कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |