पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की हत्या:कराची में क्लीनिक से घर लौटते वक्त गोली मारी, पुलिस बोली- ये टारगेट किलिंग - Khulasa Online पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की हत्या:कराची में क्लीनिक से घर लौटते वक्त गोली मारी, पुलिस बोली- ये टारगेट किलिंग - Khulasa Online

पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की हत्या:कराची में क्लीनिक से घर लौटते वक्त गोली मारी, पुलिस बोली- ये टारगेट किलिंग

पाकिस्तान के कराची में गुरुवार को एक हिंदू डॉक्टर बीरबल जेनानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आई स्पेशलिस्ट जेनानी कराची मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन में हेल्थ डिपार्टमेंट के सीनियर डायरेक्टर के पद पर रह चुके थे। पुलिस ने इस घटना को टारगेट किलिंग बताया है।

पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर जेनानी अपनी असिस्टेंट डॉक्टर के साथ रामस्वामी इलाके से गुलशन-ए-इकबाल स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान एक गनमैन ने उनकी कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमले से कार अनियंत्रित हो गई और एक दीवार से टकरा गई, जिससे डॉ. जेनानी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी असिस्टेंट को भी गोलियां लगी हैं। सिंध के गवर्नर कामरान खान ने घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

आई स्पेशलिस्ट डॉ. जेनानी कराची मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन में हेल्थ डिपार्टमेंट के सीनियर डायरेक्टर के पद पर रह चुके थे।
आई स्पेशलिस्ट डॉ. जेनानी कराची मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन में हेल्थ डिपार्टमेंट के सीनियर डायरेक्टर के पद पर रह चुके थे।

हिंदू रेस्टोरेंट मालिक को पुलिस अफसर ने पीटा था
पिछले हफ्ते ही घोटकी जिले में एक हिंदू रेस्टोरेंट मालिक को पुलिसवाले ने पीटा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्टोरेंट मालिक अपने दूसरे हिंदू साथियों के साथ लोकल मार्केट में डिलिवरी के लिए बिरयानी बना रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस अफसर हाथ में डंडा लिए नजर आया। उसने रेस्टोरेंट मालिक पर रमजान के नियम तोड़ने का आरोप लगाया था।

घोटकी में हिंदू रेस्टोरेंट मालिक के साथ बदतमीजी करने के बाद SHO को सस्पेंड कर दिया गया था।
घोटकी में हिंदू रेस्टोरेंट मालिक के साथ बदतमीजी करने के बाद SHO को सस्पेंड कर दिया गया था।

पुलिस अफसर ने डंडे से उसे पीटा। इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। रेस्टोरेंट मालिक अफसर से कहता रहा कि वह हिंदू है और खाना दूसरी जगह लेकर जा रहा है। रमजान के दौरान वह रेस्टोरेंट में खाना नहीं परोसता है। इसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक से जबरदस्ती धार्मिक ग्रंथ पर हाथ रखकर कसम दिलवाई। रेस्टोरेंट मालिक को प्रताड़ित किया गया। उसके अलावा 12 से ज्यादा लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था।

डॉक्टर धरम देव राठी अपने घर में अकेले रहते थे। वो दो साल पहले हेल्थ डिपार्टमेंट में सीनियर पोस्ट से रिटायर हुए थे।
डॉक्टर धरम देव राठी अपने घर में अकेले रहते थे। वो दो साल पहले हेल्थ डिपार्टमेंट में सीनियर पोस्ट से रिटायर हुए थे।

होली खेलने पर स्किन स्पेशलिस्ट की हत्या
पाकिस्तान के हैदराबाद में 7-8 मार्च की दरमियानी रात एक हिंदू डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी। 60 साल के डॉक्टर धरम देव राठी स्किन स्पेशलिस्ट थे। उनका कत्ल उनके ड्राइवर हनीफ लेघारी ने किया था, जिसके बाद वो फरार हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मौत से कुछ देर पहले डॉक्टर धरम देव ने अपने दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेट की थी। इससे उनका ड्राइवर हनीफ नाराज था और उसने घर लौटने पर डॉक्टर का गला रेतकर हत्या कर दी थी।

नम्रता चंदानी डेंटिस्ट थीं। तीन साल पहले कराची में उनकी रेप के बाद हत्या की गई थी।
नम्रता चंदानी डेंटिस्ट थीं। तीन साल पहले कराची में उनकी रेप के बाद हत्या की गई थी।

हिंदू महिला डॉक्टर को होस्टल में मार डाला था

  • तीन साल पहले कराची में हिंदू मेडिकल छात्रा की हत्या की गई थी। छात्रा का नाम नम्रता चंदानी था। नम्रता लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में डॉक्टर और प्रोफेसर थीं। नम्रता का शव उनके हॉस्टल के कमरे में पलंग पर मिला था। गले में रस्सी बंधी हुई थी।
  • पुलिस ने इसे खुदकुशी बताने की कोशिश की थी। बाद में मेडिकल रिपोर्ट्स आईं तो साफ हो गया कि नम्रता की रेप के बाद हत्या की गई है। नम्रता का भाई विशाल और पिता भी डॉक्टर हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सरकार से इस मामले की सही जांच की मांग की थी।
  • हैरानी की बात है कि उस वक्त पाकिस्तान ने इस मामले की जांच के लिए एक फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई थी और इसके दोनों जजों ने सुनवाई से इनकार कर दिया था। इस मामले में नम्रता के दो साथियों को हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सतनाम सिंह पेशावर में डॉक्टर थे। उनका कत्ल जून 2022 में क्लीनिक में किया गया था।

पिछले साल सिख डॉक्टर की हत्या हुई थी
पेशावर शहर में पिछले साल जून में एक सिख डॉक्टर की उनके क्लीनिक में घुसकर हत्या कर दी गई थी। सतनाम सिंह नाम के इस डॉक्टर को चार गोलियां मारी गईं थीं। उस वक्त सिंह क्लीनिक में मरीजों का चेकअप कर रहे थे। आरोपी फरार हो गए थे। हमलावरों की संख्या एक से ज्यादा थी। ये लोग सतनाम के क्लीनिक में घुसे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गंभीर हालत में सिंह को लेडी रीडिंग हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26