होटल संचालक को गोली मारी, रीढ़ की हड्डी में लगी गोली - Khulasa Online होटल संचालक को गोली मारी, रीढ़ की हड्डी में लगी गोली - Khulasa Online

होटल संचालक को गोली मारी, रीढ़ की हड्डी में लगी गोली

नागौर शहर के जोधपुर हाइवे पर बनी दो होटलों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात एक पक्ष के पांच बदमाशों ने मारपीट के बाद होटल हरियाणा के संचालक मोनू को गोली मार दी। हादसे में मोनू के रीढ़ की हड्डी में गोली लगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा वहीं घटना स्थल पर वारदात के साक्ष्य जुटाए। सीओ विनोद सीपा ने बताया कि जोधपुर हाईवे पर होटल गुरुकृपा और होटल हरियाणा के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। ऐसे में बुधवार रात को गुरुकृपा होटल के पांच लोग एक गाड़ी में सवार होकर आए और हरियाणा होटल के संचालक हरियाणा निवासी मोनू जब होटल महेंद्रा के पीछे की तरफ अपनी गाड़ी से जा रहा था, तो उस पर पांच बदमाशों ने हॉकी से हमला कर दिया।

मारपीट करने के बाद एक बदमाश ने पिस्तौल निकाल उस पर फायरिंग कर दी। मोनू की गाड़ी के कांच फोड़ डाले। गोली लगने से मोनू गिर पड़ा। वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से भाग छूटे।

वहीं पूरी रात कोतवाली थाना पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही, जिनका गुरुवार दोपहर तक कोई सुराग नहीं लगा। सीओ विनोद कुमार ने बताया कि मोनू के पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26