शिकारियों ने हिरण का शिकार किया






बीकानेर। शिकारियों द्वारा हिरणों के शिकार की घटनाएं लगतार बढ़ रही है। कोलायत तहसील के मियांकोर गांव के पास हिरण शिकार की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार तहसील के मीयाकोर गांव में शिकारियों ने एक हिरण का शिकार किया है। गांवों वालों का कहना है शिकारी भी गांव के ही है,जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। हिरण शिकार की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और साक्ष्य जुटा रही है। उधर पशु प्रेमियों ने इस घटना की निंदा करते हुए हिरण शिकार की बढ़ रही घटनाओं पर रोष जताया है।


