
मगरे के शेर देवीसिंह भाटी ने सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों के खड़े कर दिए कान, पढि़ए पूरी ख़बर






खुलासा न्यूज़, बीकानेर। मगरे के शेर देवीसिंह भाटी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। अचानक सक्रिय हुए भाटी ने सियायी पारा बड़ा दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री से भेंट होने के बाद से सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों के कान खड़े हो गए है। पिछडले कुछ माहसे सुखिर्यों से गायब रहने वाले भाटी ने पहले चरण में सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भेंट कर आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णें के 10 प्रतिशत आरक्षण में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर करने का आग्रह किया। इस मुलाकात के दौरान भाटी ने बीकानेर जिले की विभिन्न समस्याओं पर सीएम से चर्चा की।
विदित रहे कि लोकसभा चुनावों के दौरान पूर्व मंत्री भाटी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को प्रत्याशी बनाने का विरोध किया था। इसके बाद भी पार्टी ने जब मेघवाल को प्रत्याशी बनाया तो भाटी ने इस्तीफा भेज दिया। पार्टी ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया।

