11 जून को दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंच जाएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती स्वागत के िलए बीकानेर से जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता,

11 जून को दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंच जाएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती स्वागत के िलए बीकानेर से जयपुर जाएंगे कार्यकर्ता,

बीकानेर। जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 11 जून को दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंच जाएंगे। पहले शंकराचार्य अनूपगढ़ के रास्ते बीकानेर पहुंचने वाले थे लेकिन अब वे जयपुर से सीधे बीकानेर पहुंचेंगे। शंकराचार्य की अगवानी में बीकानेर से सनातन धर्म रक्षा मंच के कार्यकर्ता जयपुर जाएंगे। वे शंकराचार्य के साथ बीकानेर आएंगे। मंच के संतोषानंद सरस्वती महाराज ने बताया िक जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 11 जून को बीकानेर पहुंच जाएंगे। जंगलेश्वर महादेव मंिदर के पास िस्थत िशव-शिवा सदन में 12 जून को शाम 4 बजे से धर्मसभा होगी। इससे पहले िदन में आदिशंकराचार्य की पादुका का पूजन होगा। संतोषानंद सरस्वती ने बताया िक शंकराचार्य की धर्मसभा होने वाले स्थान पर करीब 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। धर्मसभा स्थल पर डोम लगवाया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए डोम में 100 से ज्यादा कूलरों की व्यवस्था की जाएगी। कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि शंकराचार्य के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शंकराचार्यजी महाराज का जंगलेश्वर महादेव मंिदर पहुंचने तक जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा धर्मसभा स्थल पर पहुंचने के िलए 4 बसों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। शंकराचार्य के बीकानेर आगमन को लेकर कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हुए हैं।
भागवत कथा में आज मनाएंगे नंदोत्सव, कथावाचक ने िकया भरत चरित्र का वर्णन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीकानेर आगमन के मौके पर शिव-शिवा सदन में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में शनिवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। सनातन धर्मरक्षा मंच के बैनर तले हो रही भागवत कथा में शुक्रवार को कथावाचक मरुनायक पीठ के पीठाधीश्वर कथावाचक पंिडत भाईश्री ने भरत के चरित्र का वर्णन िकया। उन्होंने कहा, ध्रुव गमन, ध्रुव को विष्णुलोक की प्राप्ति, महाराज पृथ्वी के 100 अश्वमेघ यज्ञ, गजेंद्र मोक्ष, नृसिंह अवतार सहित कई प्रसंगों को विस्तार से सुनाया। इससे पहले सीताराम सिंह राजपुरोहित ने मुख्य यजमान के रूप में पूजा करवाई। कथा में संतोषानंद सरस्वती महाराज सहित सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित, पूनम चौधरी, भीमराज सेवग, मधु पंवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता सेवा में जुटे रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |