भाई के रिश्ते को किया शर्मसार, प्रेमी के साथ भागी विवाहिता - Khulasa Online भाई के रिश्ते को किया शर्मसार, प्रेमी के साथ भागी विवाहिता - Khulasa Online

भाई के रिश्ते को किया शर्मसार, प्रेमी के साथ भागी विवाहिता

फिरोजाबाद। प्रेमी के प्रेम में अंधी नव विवाहिता शादी के तीसरे दिन ही प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। उसने प्रेमी को भाई बताकर घर में पनाह दी और रात्रि में ही फरार हो गई। सुबह जब ससुरालीजनों की आंख खुली तो दोनों ही गायब थे। अब उनकी तलाश की जा रही है।
यह था मामलाउत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी 25 नवंबर को जिले की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। 26 नवंबर को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई। घर में खुशी का माहौल था। मंगल गीत और बधाइयों का दौर जारी था। दूल्हा भी खुशी से फूला नहीं समा रहा था। 28 नवंबर को दुल्हन के गांव का ही एक युवक उसकी ससुराल पहुंच गया। युवक को दुल्हन ने अपना भाई बताकर उसे घर में पनाह दे दी।
प्रेमी के साथ हुई फरार 9 नवंबर की सुबह जब दूल्हा की आंख खुली तो दुल्हन और उसका भाई दोनों गायब थे। उन्होंने सभी जगह तलाश की लेकिन कहीं जानकारी नहीं हुई। ससुरालीजनों ने मायका पक्ष से संपर्क किया और भाई के बारे में जानकारी दी। तब भेद खुला कि युवक उसका भाई नहीं बल्कि प्रेमी था। ससुराल और मायका पक्ष मंगलवार देर शाम शिकोहाबाद कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों पक्षों ने अलग—अलग तहरीर दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि मामले को लेकर तहरीर मिली है। दुल्हन को लेकर गए युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26