शबनम बानो को मिली प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी

शबनम बानो को मिली प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। महिला सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन गोयल के अनुशंसा पर शबनम बानो को राजस्थान महिला प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई। इस मौके पर राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण असंगठित मजदूर यूनियन की ओर से शबनम बानो का सम्मान किया गया। गौरतबल रहे कि शबनम बानो राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण असंगठित मजदूर यूनियन की प्रदेशाध्यक्ष भी है। अपने सम्मान में बानो ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति बहुत सी कुरीतियां है। जिसे आमजन के सहयोग से मिटाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश महामंत्री नवीन आचार्य,अशोक कच्छावा, मनु ,रामकुमार,रेवतराम,नाजरा परवीन,शबनम कादरी,मुमताज़ शेख,मुमताज बानो व समस्त असंगठित मजदूर यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। अंत में शबनम बानो ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |