Gold Silver

‘रन फॉर फिट बिकाणा’ के माध्यम से खिलाड़ी देंगे स्वस्थ व सस्कारित बिकाणा का संदेश, सात खिलाडिय़ों को मिलेगा ‘बिकाणा गौरव अवार्ड’

खुलासा न्यूज बीकानेर। 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर एकलव्य फाउंडेशन व क्रीड़ा भारती के बैनर पर ‘रन फॉर फिट बिकाणा’ वॉकथॉन का आयोजन हो रहा है, एकलव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष दानवीर सिंह भाटी ने बताया की राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष पर नशा मुक्त संस्कार युक्त बीकानेर की कल्पना को साकार करने के लिए रन फॉर फिट बिकाणा चौथे संस्करण वॉकथॉन का आयोजन डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम से कलेक्ट्रेट परिसर तक आयोजित कि जा रही हैं, जिसमें बीकानेर के सभी खेलों के सैकड़ों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने अपने खेलों के कर्तव्य दिखाते हुए डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम से रवाना होकर कीर्ति स्तंभ नगर निगम जूनागढ़ के आगे से होते हुए कलेक्ट्री परिसर तक जाएंगे। उद्घाटन स्थल डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम पर अलग-अलग खेलों के करतब नन्हे नन्हे खिलाड़ी दिखाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्ड प्राप्त फुटबॉलर मगन सिंह जी राजवी होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक अंशुमान सिंह भाटी, विधायक सिद्धि कुमारी, कर्नल जानी थॉमस, कमांडेंट अरुण सिंह भाटी, एडिशनल एसपी दीपचंद सहारण, उपनिदेशक शशि कपूर, द्वारका प्रसाद पचीसिया, अनिल तावनिया, जितेन्द्र जी बैद मौजूद रहेंगे, इस कार्यक्रम में बीकानेर के सभी खेलों के खिलाड़ी, खेल प्रेमी विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व आम जन सम्मिलित होंगे, इस मौके पर पिछले 1 वर्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सात खिलाडिय़ों को ‘बिकाणा गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

Join Whatsapp 26