तीन घंटे ऑपरेशन कर निकाली सात किलो की गांठ, अब मरीज की हालत में सुधार, एक साल से थी परेशान - Khulasa Online तीन घंटे ऑपरेशन कर निकाली सात किलो की गांठ, अब मरीज की हालत में सुधार, एक साल से थी परेशान - Khulasa Online

तीन घंटे ऑपरेशन कर निकाली सात किलो की गांठ, अब मरीज की हालत में सुधार, एक साल से थी परेशान

खुलासा न्यूज। चूरू के गवर्नमेंट डीबी कॉलेज में एक महिला का ऑपरेशन कर अंडाशय से करीब 7 किलो की गांठ निकाली गई। डॉक्टर्स की टीम ने करीब 3 घंटे तक सर्जरी कर 55 साल की महिला को नया जीवन दिया है। फिलहाल महिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती है और एकदम स्वस्थ है।

डीबी अस्पताल के सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार भडिय़ा और डॉ. मुकेश खेदड़ ने बताया कि रतनपुरा निवासी भालादेवी को 1 साल से पेट में दर्द और सांस लेने में परेशानी की समस्या हो रही थी। 18 जनवरी को वह अस्पताल में चैकअप के लिए आई थी। महिला की सोनोग्राफी करवाई गई तो उसके अंडाशय में गांठ नजर आई। यह गांठ कितनी बड़ी है, इसका पता नहीं चल पाया। महिला को 20 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया और सीटी स्कैन संबंधी जांचें करवाई गई। इसमें सामने आया कि महिला के अंडाशय में काफी बड़ी गांठ है, जो ऑपरेशन से बाहर निकाली जा सकती है। इसके बाद महिला की सभी जांचें करवाई गई। अस्पताल में 3 दिन पहले डॉ. सुरेन्द्र भडिय़ा, डॉ. मुकेश खेदड़, डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. सरोज डांगी, डॉ. संगीता चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर ममता, प्रभूसिंह राठौड़ और देवीदान सिंह चारण की टीम ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद महिला के अंडाशय से 7 किलो की गांठ निकाली।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के बाद 3 दिन तक महिला को सर्जिकल आईसीयू में रखा गया। इसके बाद एकदम स्वस्थ होने पर महिला को सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया है। महिला ने बताया कि परेशानी होने पर उसने निजी अस्पताल में इलाज के लिए पता किया तो डॉक्टरों ने करीब डेढ़ लाख रुपए खर्चा बताया। डीबी अस्पताल में उसका नि:शुल्क ऑपरेशन हुआ है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26