देशनोक पैदल जातरूओं के लिए सेवादार तैयार, 14 अक्टूकर होंगे रवाना

देशनोक पैदल जातरूओं के लिए सेवादार तैयार, 14 अक्टूकर होंगे रवाना

खुलासा न्यूज, बीकानेर। मां करणी सेवा समिति हर वर्ष के भान्ति इस वर्ष भी माता राणी के भक्तों के लिए सेवा का आयोजन कर रही है। सेवा में भक्तों के लिए दुध का राबडिय़ा, व्रत के लिए आलु चिप्स, मुगफली के गोटे, मेडिकल तथा जल सेवाए नि:शुल्क रहेगी। सेवा समिति के कार्यकर्ता मोहित तवंर ने बताया की सेवा पलाना पुल से एक किलोमीटर पहले चान्द जी की फैक्ट्री के आगे लगाई जाएगी।
सेवा समिति के अध्यक्ष अमरचन्द कच्छावा ने बताया की सेवा शनिवार 14 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बगला नगर से रवाना होगी। नितेश कच्छावा, मुकेश कच्छावा, राजा गहलोत, टीम हेल्थ केयर ऑन कॉल की मुख्य भागीदारी रहेगी।

Join Whatsapp 26