सेवाभाव ही है जैन यूथ क्लब लक्ष्य,दिया 303 परिवारों को सहयोग

सेवाभाव ही है जैन यूथ क्लब लक्ष्य,दिया 303 परिवारों को सहयोग

बीकानेर। जैन समाज की अग्रणी संस्था जैन यूथ क्लब ने लॉकडाउन शुरू होते ही अपनी दूरदर्शिता से निर्णय लेते हुवे भगवान महावीर कोरोना राहत कोष का गठन किया ओर समस्त मानव सेवा समर्पित परिवारों से कोष में सहयोग देने के लिए अपील क़ी। जैन यूथ क्लब की अपील को लोगो ने गम्भीरता से लेते हुए दिल खोल कर अर्थ सहयोग दिया। संस्था को लगभग 15 लाख की राशि अनेक सेवा प्रेमी परिवार एवं कई अग्रणी जैन संस्थाओं से जैन यूथ क्लब को सहयोग मिला जिसके लिए संस्था के पुनेश मुसरफ ने सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

संस्था से जुड़े विशाल गोलछा बताते है कि सेवा कार्य के लिए बना भगवान महावीर कोरोना राहत कोष के अंतर्गत प्रथम चरण में 1200 एन 95 मास्क का वितरण किया गया। जिसके वितरण अंतर्गत आइसोलेशन टीम के लिए डॉ. संजय कोचर टीम को 450 एन 95मास्क ,रेजिडेंट डॉक्टर टीम (जो ट्रोमा ओर केजुवलटी में तैनात)के डॉ महिपाल नेहरा को कोरोना योद्धा(रेजिडेंट डॉक्टर) की सुरक्षा के लिए 500 एन 95 मास्क एवं बीकानेर में चल रही स्वसेवी संस्थाओं के द्वारा बांटी जाने वाली भोजन वितरण में उनकी सुरक्षा के लिए लगभग 250 एन 95 मास्क एवं प्लास्टिक गलब्स का वितरण किया। संस्था के विपुल कोठरी ने बताया भगवान महावीर कोरोना राहत कोष के अंतर्गत मानव सेवा के क्षेत्र में संस्था ने बीकानेर के सौर चेतना ऊर्जा एवं विज्ञान शोध संस्थान के अंर्तगत संचालित इकाई सेवा आश्रम प्रथम एवं सेवा आश्रम द्वितीय विमंदित बच्चे पुनर्वास गृह में एक महीने की अल्पाहार सामग्री का वितरण किया गया है।

संस्था के पूर्व अध्यक्ष पारस डागा ने बताया जब लॉकडाउन के कारण अनेक परिवारों को रोजमर्रा के खर्च को चलाने के लिए समस्या का सामना करना शुरू हो गया तब जैन यूथ क्लब ने जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन का किट बना कर वितरण करने का निर्णय लिया। प्रथम चरण में संस्था द्वारा 135 जरूरतमन्द परिवार को राशन किट का वितरण किया गया। जिससे लगभग दो महीने का गुजारा हो सके, परन्तु जैसे जैसे लॉक डाउन का समय निकलता गया अन्य अनेक जरूरतमन्द परिवार सामने आते गए और अभी तक संस्था द्वारा लगभग 303 परिवारों को राशन किट का वितरण किया जा चुका है।

इस वितरण कार्य में श्री जैन स्वधर्मी सेवा समिति के जेठमल सुराणा, विमल कोचर, विनोद दस्सानी,धर्मेंद्र बोथरा, विकास सिरोहिया आदि का विशेष सहयोग रहा। जैन यूथ क्लब ने भगवान महावीर के संदेश जियो ओर जीने दो का अनुसरण करते हुवे संस्था ने अपनेे जीव दया कोष से 1,01,000 की राशि गोगागेट स्थित पशु चिकित्सा के हुक्मगच्छिय जीवदया संस्थान को भेंट की। संस्था के पूर्व सचिव शान्ति विजय सिपानी ने कहा कि जैन यूथ क्लब का पूरा प्रयास है कि भारत देश पर आए इस संकट के समय में मानव सेवा के लिए समर्पित जो भी कार्य कर सकते है वो कार्य पूर्ण जिम्मेदारी से निभाए एवं क्लब द्वारा आगामी दिनों में भी ऐसे अनेक मानव सेवा के कार्य निरन्तर जारी रखे जाएंगे एवं संस्था समस्त सेवा कार्य के क्षेत्रों में अपनी सहभागिता निभाने का पूरा प्रयास करेगी।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 91800 रेट , 22 कैरट 96800 चांदी 120700 |