Gold Silver

रांका ट्रस्ट द्वारा सेवाकार्य जारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माथुर दूरभाष पर हुए रुबरु

बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेनेटाइजर का छिड़काव बारहवें दिन भी जारी रहा। ट्रस्ट के संरक्षक व नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने दूरभाष पर राहत कार्यों की जानकारी ली। माथुर ने पीएम राहत कोष में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे, जनसेवा कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने तथा हर जरुरतमंद को लॉकडाउन के चलते कोई परेशानी न होने तथा सेवा कार्यों आदि सम्बन्धी जानकारी दी। पूर्व चैयरमेन रांका ने ट्रस्ट द्वारा चल रहे छिड़काव कार्य, भोजन पैकेट वितरण तथा टीम महावीर रांका द्वारा वितरित राशन सामग्री आदि जनसेवा के बारे में जानकारी दी तथा शहर के हालातों से रुबरु करवाया। गौरतलब है कि रोजाना 1800 पैकेट भोजन के भी रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रशासन के माध्यम से जरुरतमंदों को वितरित किए जा रहे हैं जिसमें 800 पैकेट बाफना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पंकज गहलोत ने बताया कि सीएडी कॉलोनी, आईजीएनपी कॉलोनी, ओडों-भाटों का मोहल्ला, लालीबाई पार्क के पीछे, नथानिया सराय, किराडू बगीची के आसपास, नाथसागर तालाब, सूर्य कॉलोनी, बेनीसर बारी के बाहर, रामपुरा मेन रोड, गली नंबर 1, 1बी, 2, 2बी, दीपजी की बाड़ी, चाटा फैक्ट्री के पीछे, बिश्नोई मोहल्ला, डूडी सदन के पास, जंभेश्वर मंदिर के पास आदि क्षेत्रों में छिड़काव किया गया। प्रणव भोजक ने बताया कि हिन्दू नेता, जेठानंद व्यास, पार्षद प्रतीक स्वामी, पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद रमेश भाटी, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, सतपाल अरोड़ा, राजेंद्र व्यास, आनंद सोनी, टेकचंद यादव, पवन सुथार, दिनेश व्यास, प्रणव भोजक, हितेश्वर राठौड़, महेंद्र जाखड़, तेजू, राजेंद्र चौहान, अनिल पुरोहित, नथमल सुथार, मेघराज, घनश्याम, सन्नी मारू, मनीष अरोड़ा, सुनील विश्नोई, मनीष रावत, हरिराम विश्नोई, प्रेम विश्नोई, मनोज विश्नोई, मिथुन दास आदि ने छिड़काव कार्यों में सहयोग किया।

Attachments area
Join Whatsapp 26