[t4b-ticker]

विवाहिता के सुसाइड पर दामाद पर लगे गंभीर आरोप

बीकानेर। बीकानेर के गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। उधर ससुर ने अपने ही दामाद पर उसकी पुत्री को तंग व परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतका सुमन पत्नी शिव सिंह है। गजरुपदेसर निवासी सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी पुत्री हाड़ला भाटियान निवासी शिव सिंह को ब्याही हुई थी। आरोप लगाया है कि पति शिवसिंह शराब पीकर उसकी बेटी को तंग व परेशान करता था। जिससे परेशान होकर उसकी बेटी सुमन ने ढाणी में फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join Whatsapp