Gold Silver

पेटीएम का शेयर 3 दिन में 50% टूटा:सेंसेक्स 183 अंक चढ़कर 72,269 पर खुला, टाटा मोटर्स के शेयर में 7% की तेजी

शेयर बाजार में आज यानी सोमवार (5 जनवरी) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 183 अंक की बढ़त के साथ 72,269 के स्तर पर खुला। निफ्टी में भी 68 अंक की तेजी रही। ये 21,921 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिल रही है। टाटा मोटर्स के शेयर में 7% की तेजी है।

पेटीएम का शेयर 3 दिन में 50% टूटा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ऑनलाइन पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनी पेटीएम पर 31 जनवरी को लिए गए एक्शन का बड़ा असर कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे रहा है। 3 कारोबारी दिनों में ही कंपनी का शेयर 50% टूट गया है। आज इसमें 10% की गिरावट है। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार ये 20-20% फिसला था। बता दें कि RBI ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक की बैंकिंग सेवाओं पर बैन लगाने का आदेश जारी किया था।

आज से एपीजे सुरेंद्र होटल्स के IPO में निवेश का मौका
एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड का IPO आज यानी 5 फरवरी से ओपन हो गया है। रिटेल निवेशक इसके लिए 7 फरवरी तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का प्राइस बैंड ₹147-₹155 प्रति शेयर रखा गया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹920 करोड़ जुटाना चाहती है।

इस IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 96 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹155 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,880 लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1,248 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹193,440 इन्वेस्ट करने होंगे।

शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले शुक्रवार (2 फरवरी) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 440 अंक की तेजी के साथ 72,085 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 156 अंक की तेजी रही, ये 21,853 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 गिरावट देखने को मिली थी।

 

Join Whatsapp 26