[t4b-ticker]

इस सरकारी अस्पताल में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैली

इस सरकारी अस्पताल में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैली
श्रीगंगानगर। सादुलशहर के सरकारी हॉस्पिटल में बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हॉस्पिटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉच्र्युरी में रखवाया। मृतक की पहचान गुरजंट सिंह के रूप में हुई। मृतक काफी समय से सादुलशहर में मजदूरी का काम करता था और उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था।
एएसआई रणवीर सिंह ने बताया इस संबंध में मर्ग सूचना दर्ज कर शव को हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया गया है। मृतक करीब 15 वर्ष पहले गांव सुंदरपुरा में रहता था, लेकिन पिछले लंबे समय से सादुलशहर में ही मजदूरी करता था।
जानकारी अनुसार मृतक सादुलशहर में सीमेंट व्यापारी प्रवीण गोयल की सीमेंट की दुकान पर मजदूरी करता था। वह मंगलवार शाम को हॉस्पिटल में बीमार होने पर दवाई लेने गया था। इस दौरान हॉस्पिटल परिसर में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने अपील की है कि मृतक गुरजंट सिंह के कोई वारिस या परिजन हैं, तो वे तुरंत सादुलशहर पुलिस थाने से संपर्क करें। शव की पहचान और आगे की कार्रवाई के लिए परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Join Whatsapp