सीनियर टीचर सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा अब 29 को, सीइटी-2 भी कतार में - Khulasa Online सीनियर टीचर सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा अब 29 को, सीइटी-2 भी कतार में - Khulasa Online

सीनियर टीचर सेकंड ग्रेड भर्ती परीक्षा अब 29 को, सीइटी-2 भी कतार में

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा 29 जनवरी को होने जा रही है। इसके तहत परीक्षा दो पारियों में होगी जिसके लिए 49 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ग्रुप सी व ग्रुप डी का सामान्य ज्ञान और एजुकेशन साइकोलॉजी विषय का पेपर होगा। ग्रुप सी का समय जहां सुबह 10.30 से 12.30 रहेगा, वहीं ग्रुप डी का समय 2.30 से 4.30 बजे का रहेगा। गौरतलब है कि पेपर लीक होने के कारण उस पारी की परीक्षा को सरकार ने रद्द कर दिया था।
कंट्रोल रूम की स्थापनाअभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। अभ्यर्थी किसी भी तरह की परेशानी आने पर कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं। ये कंट्रोल रूम् 27 जनवरी से प्रभावी हो जाएगा और 29 जनवरी पेपर खत्म होने तक कार्य करेगा।
सीइटी सेकंडरी लेवल परीक्षा 4, 5 फरवरी को
सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के बाद सीइटी भी कतार में है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से सीनियर सेकंडरी लेवल के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (ष्टश्वञ्ज) की परीक्षा 4, 5 और 11 फरवरी को होगी। यह परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व सीइटी ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा का आयोजन 7-8 जनवरी को हो चुका है।
इसके अलावा ये परीक्षाएं भी हैं प्रस्तावित –
हाईकोर्ट एलडीसी : 2756 पदों के लिए हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा दिसंबर माह में प्रस्तावित है।
कॉलेज व्याख्याता भर्ती : राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा सेट भी प्रस्तावित है। स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा तुलनात्मक रूप से कंफर्टेबल और फेवरेबल रहेगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी : खाद्या सुरक्षा अधिकारी की विज्ञप्ति जारी हो चुकी है जिसमें 200 पद हैं व 1 नवंबर से 30 नवंबर तक फार्म भरे जाएंगे।
एएनएम भर्ती : 5558 पदों के लिए एएनएम भर्ती परीक्षा भी जल्द ही प्रस्तावित है, यह भर्ती परीक्षा पहली बार होगी।
एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और रेवेन्यू ऑफिसर भर्ती परीक्षा : इस परीक्षा की विज्ञप्ति निकल चुकी है व मई 2023 में प्रस्तावित है। इसमें 77 पद हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26