अफीम की अवैध खेती पकड़ी पुलिस को देख फसल नष्ट कर मिटटी में दबा दी - Khulasa Online अफीम की अवैध खेती पकड़ी पुलिस को देख फसल नष्ट कर मिटटी में दबा दी - Khulasa Online

अफीम की अवैध खेती पकड़ी पुलिस को देख फसल नष्ट कर मिटटी में दबा दी

नागौर । जिले के मौलासर थाना क्षेत्र के केरपुरा गांव स्थित एक खेत में पुलिस ने दबिश देकर अफीम खेती पकड़ी हैं। मौके से 31 किलो 400 ग्राम अफीम के डोडे जब्त किये गए हैं। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने खेत में प्याज और सरसों की फसल के बीच क्यारियां बनाकर अफीम के पौधों की खेती कर रहा था। पुलिस को देख उसने अफीम के पौधों को नष्ट कर मिट्टी में दबाने का असफल प्रयास किया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मौलासर बाबूलाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के केरपुरा गांव स्थित एक खेत में अफीम की खेती की सूचना मिली थी।इस पर पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई। वहां खेत मालिक राजूराम पुत्र बिरमाराम जाट निवासी केरपुरा ने पुलिस टीम को देख अफीम के पौधों को नष्ट कर मिट्टी में दबा दिया। लेकिन पुलिस टीम ने सभी पौधों को बाहर निकाल कर जब्त कर लिया। वहीं आरोपी राजूराम को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी पौधों के अफीम डोडा का वजन 31 किलो 400 ग्राम हुआ है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26