
सुरक्षा जीवन का आधार, सेल्यूट पुलिस, देखे वीडियों





बीकानेर। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर कोरोना संक्रमण बचाव के लिए अपने कर्तव्य निष्ठ डयूटी को निभा रहे पुलिसकर्मियों का आज शहर के कई लोगों ने सम्मान किया इस दौरान पुलिसकर्मियों को पुष्प गुच्छ भेट किये तो कुछ ने मास्क पर संदेश लिख अपनी भावना व्यक्त की। इस मौके पर बीकानेर के युवा चित्रकार राम कुमार भादाणी द्वारा घर पर रहे सुरक्षित रहे, सुरक्षा जीवन का आधार है जैसे स्लोगन लिखे मास्क शहर कोतवाल नवनीत सिंह भेंट किये। सिटी कोतवाली एसएचओ नवनीत सिंह व कांग्रेस के वार्ड 61 पार्षद प्रत्याशी विजय प्रकाश भादाणी ने इन मास्को की काफी सराहना की।
https://youtu.be/jFnUCtNIG8U
वहीं फड़बाजार के निवासीयों ने कोटगेट पर अपनी डयूटी कर पुलिस जवानों व महिला पुलिसकर्मियों सहित सफाई कर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान सहीराम विश्नोई हेडकांस्टेबल कोटगेट पुलिस थाना, सोभाग्य सिंह हेडकांस्टेबल पुलिस लाईन, भवानी सिंह हेडकांस्टेबल यातायात पुलिस थाना बीकानेर, गोपाल सिंह हेडकांस्टेबल यातायात पुलिस थाना, होमगार्ड उमा कंवर, साधना कंवर,युद्धवीर सिंह, संतोष कुमार, राजेन्द्र कुमार, मनीष कुमार का पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया।


