
डूंगर महाविधालय की टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान






बीकानेर। हाल ही मे बी.जे.एस. रामपुरियॉ, जैन लॉ कॉलेज, बीकानेर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर संभाग प्रश्नोतरी भाषा व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय डूंगर महाविधालय के एन.एस.एस. समन्वयक डॉ. सत्यानारायण जाटोलिया ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 4 जिलो से टीमों ने भाग लिया। जिसमें डूंगर महाविधालय की टीम ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में सत्यानारायण कुमावत,राजकुमार सुथार ने भाग लिया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में डूंगर महाविधालय के देवेन्द्र सिंह शेखावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ सतीश कौशिक,डॉ शिशिर शर्मा,डॉ जी.पी.सिंह,डॉ महेन्द्र सोलंकी,डॉ संदीप यादव,ओम प्रकाश बाना आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।


