Gold Silver

सैकेंड ग्रेड संस्कृत शिक्षक भर्ती परीक्षा 12 फरवरी से, परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से होने वाली सैकेंड ग्रेड संस्कृत शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पारियों में यानी कुल 8 पारियों में होगी। प्रदेश के 11 जिला मुख्यालयों पर होने वाली इस भर्ती परीक्षा का आयोजन दो ग्रुप में विषयवार किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 417 पदों के लिए होगा। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 मई से 21 जून 2022 तक भरवाए गए थे।
ऐसे होगी परीक्षा
12 फरवरी को सुबह 10:00 से 12:00 तक ग्रुप ए के विषयों के लिए जीके का पहला फस्र्ट पेपर होगा। दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक ग्रुप बी के जीके का पहला पेपर होगा।
ग्रुप ए में सामाजिक अध्ययन का पेपर 13 फरवरी को सुबह 10:00 से 12:30 तक होगा। इसके बाद हिंदी का पेपर भी 13 फरवरी को शाम 2:30 से 5:00 तक होगा।
ग्रुप बी में विज्ञान का पेपर 14 फरवरी को सुबह 10:00 से 12:30 तक होगी। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरी पारी में 2:30 से 5:00 बजे तक संस्कृत का पेपर होगा।
15 फरवरी को गणित का पेपर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और अंग्रेजी का पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
एक सप्ताह पूर्व जारी होंगे एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 1 सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे। जिसे अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।
अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर जाना होगा।
इसके बाद अपनी एसएसओ आईडी को लॉ गिन करना होगा।
इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा। इसमें एडमिट कार्ड के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आरपीएससी सैकेंड ग्रेड संस्कृत विभाग एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करना है। जिससे एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। जहां से अभ्यार्थी प्रिंट आउट निकाल सकेंगे।

Join Whatsapp 26