पशु को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियों पलटी, दो जनों की मौत - Khulasa Online पशु को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियों पलटी, दो जनों की मौत - Khulasa Online

पशु को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियों पलटी, दो जनों की मौत

बाड़मेर। बारात शादी से लौट रही थी। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, 2 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।बाड़मेर में स्कॉर्पियो पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई। बारात शादी से लौट रही थी। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, 2 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को सीएचसी कल्याणपुर मॉच्र्युरी में रखवाया है। पुलिस के मुताबिक कोलू पाबूजी के रहने वाले डाबर सिंह की सोमवार को शादी थी। देर रात उसकी बारात कल्याणपुर से कोलू पाबूजी लौट रही थी। बारातियों को लेकर स्कॉर्पियो मंडली बलाऊ रोड पर थी, उसी समय यह एक्सीडेंट हुआ। यहां अचानक सामने आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें जोधपुर के कोलू में रहने वाले 65 साल के हीर सिंह राजपुरोहित और सिमरथ सिंह राजपुरोहित की मौत हो गई।
इन्हीं के गांव के रामसिंह राजपुरोहित व पदमसिंह राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पा्स ही कल्याणपुर सीएचसी ले जाया गया, लेकिन स्थिति ठीक नहीं होने पर उन्हें जोधपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घायल देवाराम कुमावत का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26