इस बार प्रदेश की आठ लाख स्कूली छात्राओं को मिलेगी केसरिया रंग की साइकिल

इस बार प्रदेश की आठ लाख स्कूली छात्राओं को मिलेगी केसरिया रंग की साइकिल

खुलासा न्यूज नेटवर्क। राजस्थान में सरकार की ओर से छात्राओं को फ्री में देने वाली साइकिल का रंग फिर बदलने जा रहा है। भाजपा सरकार कांग्रेस राज में दी जाने वाली काले की जगह केसरिया रंग की साइकिल देगी। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि साइकिल का रंग बदलने का कोई खास उद्देश्य नहीं है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से पहले जब राजस्थान में बीजेपी की सरकार थी। तब भी साइकिल का रंग केसरिया ही था। कांग्रेस ने इसे बदलकर काला कर दिया था। दिलावर ने कहा कि हम फिर से साइकिल का रंग बदलकर केसरिया कर रहे हैं। केसरिया रंग शौर्य और वीरता की पहचान है। जब देश आजाद हुआ, तब देशभक्त यही रंग पहनकर क्रांति करते थे। अग्नि देवता भी इसी रंग में प्रज्ज्वलित होते हैं। सूर्य भगवान पूरे विश्व को प्रकाश देते हैं। उनका उदय होता है, तब यही रंग होता है। दरअसल, राजस्थान में कक्षा 8वीं पास कर चुकी छात्राओं को 9वीं में एडमिशन लेने पर सरकार की ओर से फ्री साइकिल दी जाती है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी छात्राओं को फ्री साइकिल दी गई। प्रदेश में 8 लाख छात्राओं को काले की जगह केसरिया रंग की साइकिल दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने टेंडर भी जारी कर दिया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |