स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद - Khulasa Online स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद - Khulasa Online

स्कूल-कॉलेज 28 फरवरी तक बंद

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों के आंकड़े परेशान करने वाले आ रहे हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पुडुचेरी, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। केरल में पिछले तीन दिनों से हालात में सुधार हुआ है।
उधर, मरीजों की संख्या बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने एक बार फिर से राज्य के कई शहरों में सख्ती शुरू कर दी है। अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। यह सोमवार रात 8 बजे से प्रभावी होगा। इस दौरान जरूरी सामान की दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी।
वहीं, पुणे जिला प्रशासन ने भी नाइट कफ्र्यू लगा दिया है। यहां रात 11 से सुबह 6 बजे तक लोगों को घरों से निकलने पर रोक लग गई है। केवल इमरजेंसी में निकलने की इजाजत होगी। स्कूल-कॉलेज भी 28 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। पुणे के बाद अब नागपुर, यवतमाल और मुंबई में भी नाइट कफ्र्यू लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के मंत्री विजय वेड्‌डेटीवार ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री से बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा।
केंद्र सरकार ने फिर टेस्टिंग बढ़ाने का आदेश दिया
पूरे देश में हर दिन होने वाली टेस्टिंग में पिछले एक महीने में 5 लाख की गिरावट दर्ज की गई है। दिसंबर तक जहां, हर दिन 11 लाख के करीब लोगों की जांच होती थी, वहां अब औसतन 6 लाख लोगों का टेस्ट हो रहा है। राज्यों में कोरोना केस बढऩे का एक बड़ा कारण टेस्टिंग की संख्या कम करना भी है। अब फिर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन सभी 9 राज्यों और केंद्र शासित राज्य सरकारों को पत्र लिखकर टेस्टिंग बढ़ाने का आदेश दिया है। मंत्रालय ने कहा है कि टेस्टिंग के जरिए ज्यादा से ज्यादा कोरोना संक्रमितों को ट्रेस किया जाए ताकि संक्रमण को फिर से फैलने से रोका जा सके।
टॉप-15 संक्रमित देशों में फिर शामिल हुआ भारत
देश एक बार फिर दुनिया के उन 15 देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। मतलब ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, बाकी या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उनकी मौत हो गई है।
भारत इस सूची में 15वें नंबर पर आ गया है। 30 जनवरी को पुर्तगाल, इंडोनेशिया और आयरलैंड को पीछे छोड़ते हुए 17वें नंबर पर पहुंच गया था। तब उम्मीद थी कि जल्द ही दुनिया के टॉप-20 संक्रमित देशों की सूची से भी बाहर हो सकता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्टिव केस फिर से बढऩे लगे। इसकी वजह से भारत अब फिर दुनिया के सबसे संक्रमित देशों में शामिल हो गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26