मानसून की डराने वाली तस्वीर:मुंबई में सड़क किनारे खड़ी कार 40 फीट गहरे गड्ढे में समाई - Khulasa Online मानसून की डराने वाली तस्वीर:मुंबई में सड़क किनारे खड़ी कार 40 फीट गहरे गड्ढे में समाई - Khulasa Online

मानसून की डराने वाली तस्वीर:मुंबई में सड़क किनारे खड़ी कार 40 फीट गहरे गड्ढे में समाई

मुंबई में जारी बरसात के बीच घाटकोपर इलाके में सड़क किनारे खड़ी एक कार जमीन के अंदर समा गई। यह कार जहां पार्क की गई थी, वह हिस्सा टूट कर जमीन में धंस गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कार धीरे-धीरे जमीन में समाते नजर आ रही है। इसकी खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट और BMC के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कार धंसने वाली जगह पानी भरा होने के कारण उसे बाहर निकालने में दिक्कत आ रही है।

ट्रैफिक डिपार्टमेंट के मुताबिक, यह कार घाटकोपर इलाके में रहने वाले डॉ. पी दोषी की है। उन्होंने बताया कि घटना रविवार सुबह 8.30 बजे की है। कंपाउंड में काम करने वाले एक लड़के ने बताया कि उनकी कार कुछ तिरछी हो गई है। हम बालकनी में पहुंचे। हमारी आंखों के सामने पूरी कार गड्‌ढे में समा गई।

100 साल पुराने कुएं पर पार्क थी कार
डॉ. दोषी ने बताया कि इलेक्ट्रिक पंप के सहारे पानी निकाला जा रहा है। BMC का पंप आ चुका है। क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला जा रहा है। डॉ. दोषी के मुताबिक, जहां यह कार धंसी है, वहां पहले एक कुआं था। इसे तकरीबन 100 से ज्यादा साल पुराना बताया जा रहा है। बाद में उसे ढक कर स्लैब डाल दिया गया था। इसके बावजूद यह हादसा हो गया।

वहीं, BMC का कहना है कि ग्रेटर मुंबई नगर निगम की टीम मौके पर कार को निकालने भेजी गई है। देर रात तक इसे बाहर निकाल लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26