एसबीआई ने भेंट किये अपना घर आश्रम में उच्च क्षमता के कूलर

एसबीआई ने भेंट किये अपना घर आश्रम में उच्च क्षमता के कूलर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अपना घर आश्रम के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया की आज भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपना घर आश्रम में प्रभू आवासियों के लिए उच्च क्षमता का कूलर भेंट किया गया। अध्यक्ष राठी ने बताया की एसबीआई बैंक जयपुर सर्किल के महाप्रबंधक अरविन्द कुमार सिंह व उपमहाप्रबंधक बीकानेर के सुशील कुमार  के सानिध्य में आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें महाप्रबंधक अरविन्द कुमार सिंह ने पूरे आश्रम का अवलोकन किया व अध्यक्ष राठी से आश्रम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। महाप्रबंधक अरविन्द कुमार सिंह ने अपने शब्दों में कहा की अपना घर आश्रम में आकर एक सुकून का अनुभव महसूस कर रहा हूँ। आश्रम की सुविधाएं बहुत ही बहतरीन तरीके से सुचारू है मैं जुगल राठी व उनकी पुरी स्टाफ टीम को धन्यवाद देता हूँ की वह ऐसा पुण्य का कार्य कर रहें है। भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से अपना घर आश्रम को बहुत बहुत शुभकामनायें।
इस ख़ास मौके पर हरिकुमार राजपाल सहायक महाप्रबन्धक बीकानेर साऊथ, अनिल सहाय सहायक महाप्रबन्धक बीकानेर नॉर्थ , सुजीत कुमार सुमन एसएमई, राजु शर्मा, मोनू गहलोत, झंवर लाल सुथार व सेवादार आदि उपस्थित रहें।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |