शनि आज देर रात कुंभ राशि में होंगे वक्री, इन राशि के जातकों को मिलेगा फायदा - Khulasa Online

शनि आज देर रात कुंभ राशि में होंगे वक्री, इन राशि के जातकों को मिलेगा फायदा

शनि आज देर रात कुंभ राशि में होंगे वक्री, इन राशि के जातकों को मिलेगा फायदा
जयपुर. सूर्य पुत्र शनि देव आज मध्यरात्रि में 12:40 बजे वक्री हो जाएंगे और 15 नवंबर तक शनिदेव इसी अवस्था में रहेंगे। वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव ने 30 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश किया है और आज मध्यरात्रि में वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस अवधि में कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन दौलत और सम्मान में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान मौसम में तेज हवाओं के साथ ही इंद्रदेव मेहरबान होंगे और गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही महंगाई भी कम होगी।
15 नवंबर तक वो उल्टी चाल चलेंगे
सूर्य पुत्र शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार दंड देते हैं। शनिदेव की कृपा से भक्तों को कई संकटों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। जिस प्रकार शनिदेव की कुंडली में स्थिति बहुत मायने रखती है उसी प्रकार शनि देव के मार्गी अथवा वक्री होने से भी कई राशि के जातकों के जीवन में काफी उतार चढ़ाव आते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेश शास्त्री ने बताया कि वर्तमान में शनिदेव कुंभ राशि में हैं और वे इस राशि में शनिवार देर रात में वक्री हो रहे हैं और 15 नवंबर तक वो उल्टी चाल चलेंगे। शनि का ये परिवर्तन कुछ राशियों के लिए कष्टकारी साबित होगा तो कुछ राशियों को शनि की ये चाल काफी लाभ देने वाली है।
बुध ने बदली राशि
सौर मंडल के राजकुमार बुध ग्रह ने भी आज दोपहर 12:27 बजे मिथुन राशि से निकल कर्क राशि में प्रवेश किया। कर्क जल तत्व राशि है। इससे ग्रहों के राशि परिवर्तन से वर्षा में श्रेष्ठता आती है। सुख- समृद्धि कारक ग्रह शुक्र भी सात जुलाई को सुबह 4:31 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इससे एक राशि में बुध और शुक्र ग्रह रहेंगे। इसी दिन शुक्र ग्रह पूर्व दिशा में उदय होंगे। इससे प्रजा में सुख- समृद्धि और वैभव की वृद्धि होगी।
इन राशियों पर ये रहेगा असर
मेष: इस राशि के जातकों के पारिवारिक सुख के साथ वैभव में वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे और स्थिति मजबूत होगी।
वृषभ:वृषभ राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही भाइयों का भी साथ मिलेगा।
मिथुन: इस राशि के जातकों के आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। उन्हें आर्थिक परियोजनाओं में विशेष लाभ होगा।
कर्क: शनि की वक्री चाल का कर्क राशि के जातकों पर सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। उनका मनोबल ऊंचा होने से अधूरे कार्य पूरे होंगे।
मकर: धन लाभ होगा और कहीं रुका हुआ पैसा आएगा। परिवार की सलाह से लिए गए फैसले अच्छे साबित होंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे वहां अच्छा फल मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा।
धनु::कार्यस्थल पर दबदबा बढ़ेगा, आप अपने साथियों और वरिष्ठों को इंप्रेस करने में कामयाब होंगे। प्रेम प्रसंग में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ सुख शांति से समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ:इस राशि के जातकों के सभी अटके काम पूरे होंगे। धन के योग बनेंगे और परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। अगर संयम से काम लेंगे तो सभी काम पूरे होंगे। नौकरी बिजनेस में भी लाभ होगा।
मीन::इस दौरान दुश्मनों को हराने का मौका मिलेगा। विदेश से जुड़े काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे और उनकी हर चाल काटने में कामयाब रहेंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26