Gold Silver

शनिवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोगों की समस्याएं हो सकती हैं दूर, सिंह राशि के लोग कर सकते हैं नए काम की शुरुआत

मेष: अपने निर्णय की वजह से भागदौड़ बढ़ सकती है। आप मेहनत के लिए तैयार रहेंगे। अपने लक्ष्य पर बढ़ता डेडीकेशन नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए उपयुक्त साबित होगा। मेहनत से सारी बातों में आपको प्रगति नजर आ सकती है।वृषभ: अनुभवी लोगों का साथ प्राप्त मिलने से पारिवारिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। परिवार के युवा सदस्य को की गई मदद की वजह से आपको प्रसन्नता मिलेगी। साथ में आपसी संबंध सुधरते हुए नजर आएंगे। पैसों से संबंधित बड़ा निर्णय लेना संभव होगा, इस वजह से आर्थिक स्थिरता महसूस होगी।

मिथुन :नकारात्मकता दिनभर रहेगी, लेकिन इसे दूर करने के लिए आप खुद को तैयार करते हुए भी नजर आ रहे हैं। खुद को परिस्थिति का शिकार न मानते हुए हर एक मुश्किल का सामना करने की कोशिश करें। अपेक्षा के अनुसार भले ही लोगों का साथ प्राप्त नहीं हो रहा है, लेकिन हौसले की वजह से बदलाव देखना संभव होगा।

कर्क :जीवन में डिसिप्लिन बढ़ाने की आवश्यकता है। जितना ध्यान अपने व्यक्तिगत जीवन पर दे रहे हैं, उतना ही ध्यान अपनी सेहत पर भी दें। सेहत संबंधी बातों को नजरअंदाज करने से बड़ी समस्या होने की संभावना है। अभी उठाए गए कदम के कारण स्थिति को बदला जा सकता है।

सिंह : किसी महत्वपूर्ण काम में नई शुरुआत होती हुई नजर आ रही है। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उन पर ध्यान देकर खुद को प्रलोभन से दूर रखते हुए काम करें। परिवार के कुछ लोगों के साथ हुए विवाद होने से आपको ठेस पहुंच सकती है।

कन्या : परिस्थिति में अचानक अपेक्षा के अनुसार बदलाव नजर आएगा, इस वजह थोड़ा डर भी हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाना सीखें। लोगों के द्वारा बोली गई बातों को किस हद तक महत्व देना है, इस बात को तय करें।

तुला :पैसों से संबंधित निर्णय कुछ हद तक फायदा दिला सकते हैं। फिर भी हर एक निर्णय ठीक से परखने की कोशिश करें। एक से अधिक बातों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा। अध्यात्मिक बातों की तरफ झुकाव नजर आएगा, इस कारण मन की शांति प्राप्त हो सकती है।

वृश्चिक :आपके द्वारा तय किए गए लक्ष्य की वजह से कुछ लोगों की नाराजगी बढ़ सकती है, लेकिन आप अपने निर्णय पर डटे रहें। अभी डेडीकेशन और समय का किस प्रकार से इस्तेमाल करते हैं, यह बातें महत्वपूर्ण हैं। खुद की गलतियों का अवलोकन करते हुए उनमें बदलाव करने की कोशिश करें।

धनु : परिवार के साथ यात्रा संबंधी कोई योजना बन सकती है। इस यात्रा की वजह से आपको स्वभाव में बदलाव नजर आएगा। जो निर्णय लेना आप टाल रहे हैं, वह लेना पड़ सकता है। किसी भी समस्या को अधूरा न छोड़े, परिस्थिति से दूर भागकर अन्य बातों में खुद को उलझाने की गलती न करें।

मकर : भौतिक सुखों की ओर बढ़ रहा झुकाव आपको कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार कर रहा है। जिस प्रकार से आप मेहनत करेंगे, उसी प्रकार का फल प्राप्त होगा। बड़ी खरीदारी या घर की सजावट में बदलाव होना संभव है। अभी के समय में आपकी क्षमता से अधिक खर्च होने की संभावना बन रही है, लेकिन खर्च आपकी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए होगा।

कुंभ : अपनी जिम्मेदारी निभाते समय नकारात्मकता से बचें, अनुभवी लोगों से प्राप्त हुई मदद और मार्गदर्शन की वजह से डर कम होगा और आप लक्ष्य की ओर बढ़ पाएंगे। किसी नए व्यक्ति से हुए परिचय की वजह से जीवन में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है।

मीन : पुराने विवादों को बढ़ावा देने की गलती न करें। जिन लोगों के साथ पैसों की वजह से गलतफहमी हुई है, उनके साथ संबंध बदलेंगे। रिलेशनशिप को ठीक करना मुश्किल लगेगा, इसलिए अपने पक्ष को समझाना भी मुश्किल होगा। जो बातें समझने की क्षमता आप रखते हैं, केवल उन पर ध्यान बनाए रखें।

Join Whatsapp 26