शनिवार का राशिफल: वृषभ राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे, कुंभ राशि के लोगों के लक्ष्य पूरे होंगे - Khulasa Online शनिवार का राशिफल: वृषभ राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे, कुंभ राशि के लोगों के लक्ष्य पूरे होंगे - Khulasa Online

शनिवार का राशिफल: वृषभ राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियां पूरी कर पाएंगे, कुंभ राशि के लोगों के लक्ष्य पूरे होंगे

मेष : अपने काम पर बारीकी से ध्यान दें और फिर निर्णय लेंगे तो नुकसान को टाला जा सकता है। कम समय में अधिक फायदा देने वाली बातों के मामले में सतर्क रहें। आलस और निराशा से बचें। युवाओं को घर के बड़ों से प्रेरणा मिलेगी, इस कारण काम करने का उत्साह बना रहेगा।

वृषभ : जिम्मेदारियां पूरी होने से प्रसन्नता बनी रहेगी। लोगों के साथ के संबंध क्यों बदल रहे हैं, इस बात को ठीक से जानने की कोशिश करें। आपकी जिद अन्य लोगों के लिए तकलीफ का कारण न हो, इस बात का ध्यान रखें। दूसरों की भावनाओं को भले ही न समझ पाए, लेकिन आपको गलत व्यवहार नहीं करना है।

मिथुन : बड़ा फायदा भले ही न मिले, लेकिन काम से मिला अनुभव महत्वपूर्ण रहेगा। भविष्य से जुड़े कामों को आप धीरे-धीरे प्रयत्नों के जरिए बदल पाएंगे। बड़ी अपेक्षाएं रखना और अपेक्षाओं के लिए प्रयत्न न करने से निराशा बढ़ सकती है।

कर्क : अचानक कई बातें आपके पक्ष में हो सकती हैं। जो लोग नाराज हैं, उनकी नाराजगी दूर होगी, एक-दूसरे के साथ का संबंध सुधरेंगे। जिन लोगों के साथ के संबंध गहरे बनाना चाहते हैं, उनके साथ रिश्ता आगे बढ़ेगा। जीवन को देखने का नजरिया सकारात्मक रहेगा।

सिंह : बेचैनी के कारण इनसिक्योर महसूस हो सकता है। अपने नकारात्मक विचारों का प्रभाव अन्य लोगों की सोच पर न हो, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आपकी समस्याओं का समाधान आपको केवल प्रयत्नों के जरिए ही प्राप्त होगा। इसलिए दूसरों से अपेक्षा न रखें।

कन्या : दिल और दिमाग में संतुलन बनाए रखें। बीती बातों में अधिक उलझे रहने से वर्तमान के अवसरों को ठीक से समझ पाना संभव नहीं होगा। लोगों के द्वारा बोली गई बातों को किस हद तक महत्व देना है, इस बात को ठीक से समझें।

तुला : लेन-देन करते समय पारदर्शिता रखनी होगी। अगर आप गलत मार्गों चुनकर अपनी समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं तो एक और नई समस्या उत्पन्न हो सकती है। जैसी संगत में रहेंगे, आपके विचार भी वैसी ही बनेंगे। योग्य लोगों का चुनाव करने पर ध्यान दें।

वृश्चिक : बड़े टारगेट छोटे हिस्सों में बांटकर पूरे करने की कोशिश करें। तनाव से खुद को दूर रखें। पूरी क्षमता के साथ काम करने की कोशिश करेंगे तो फायदा मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश करें। अचानक से कोई बड़ा खर्च हो सकता है।

धनु :बड़े लक्ष्य हासिल करने में और वक्त लग सकता है। जो बातें आपके पक्ष में हैं, उन पर ध्यान बनाए रखें। सकारात्मकता बरकरार रखने की कोशिश करें। अन्य लोगों को आपकी परिस्थिति को समझाना मुश्किल रहेगा। इसलिए किसी भी व्यक्ति से मदद की अपेक्षा न रखें। लोगों की क्षमता को ध्यान में रखकर उनसे अपेक्षा रखें।

मकर : परिवार का वातावरण सकारात्मक होने से चिंताएं दूर हो सकती हैं। जिन महत्वपूर्ण बातों पर आप ध्यान देना चाहते हैं, उनके लिए काम करना शुरू करें। घर पर मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा और परिवार के लोगों के साथ मिलकर खुशियां भी मनाई जा सकती हैं।

कुंभ : तय किए गए लक्ष्य पूरे करें, अपने ध्यान न भटकने दें। सोच-विचार करके आगे बढऩा होगा, लेकिन अधिक समय बर्बाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। निर्णय लेते समय उससे जुड़े लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखना होगा।

मीन : आपकी सोच वास्तविकता का रूप ले सकती है। जो काम अधूरे हैं, उनके बारे में ज्यादा विचार न करते हुए वर्तमान पर ध्यान देने की कोशिश करें। अचानक से कोई बड़ा अवसर प्राप्त होगा, जिससे सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26