Gold Silver

सन्यास की बातों के बीच सतीश पुनियां फिर सुर्खियों में

खुलासा न्यूज,बीकानेर। आमेर से चुनाव हार जाने के बाद सतीश पुनियां ने भावुकता में बयान दिया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पुनियां सक्रिय राजनीति से सन्यास ले रहें है लेकिन आज फिर से पुनियां की बात ने सुर्खियोंं में ला दिया है। पुनियां ने लिखा की राम राम नमस्कार मित्रों। पुनियां ने लिखा की मैने भावनाओं से प्रेरित होकर एक भावुक पोस्ट की थी। उसे द्वारा यह व्यक्त करना चाहता हूं कि आमरे के सच्चे कार्यकर्ताओं ने पार्टी ने अथक परिश्रम किया ओर प्रबुद्ध लोगों ने पार्टी की हरसंभव सहयोग किया। पुनिया ने निलखा की जो भी साथ खड़े थे। उन सबका ह्दय से आभार व्यक्त करता हूं। पुनियां ने लिखा की हम हार की समीक्षा करेंगे। पुनिया ने लिखा की खबरें चल रही थी कि में सन्यास ले रहा हूं लेकिन यह सत्य नहीं है। पुनियां ने लिखा की कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बना रहेगा।

Join Whatsapp 26