सानिया-शोएब में तलाक हो सकता है: दोनों अलग रह रहे, शोएब धोखेबाज - Khulasa Online सानिया-शोएब में तलाक हो सकता है: दोनों अलग रह रहे, शोएब धोखेबाज - Khulasa Online

सानिया-शोएब में तलाक हो सकता है: दोनों अलग रह रहे, शोएब धोखेबाज

इस्लामाबाद । इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक तलाक की तैयारी कर रहे हैं। ये दावा पाकिस्तान मीडिया कर रहा है। रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया है और अभी दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।
हैदराबाद में 12 अप्रैल 2010 को सानिया और शोएब की शादी हुई थी। 15 अप्रैल को रिसेप्शन लाहौर में दिया गया था। दोनों का एक बेटा इजहान है। उसका जन्म 2018 में हुआ था।
अब 12 साल बाद शोएब-सानिया के तलाक की आशंका जाहिर की जा रही है। इसे सानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से और ज्यादा हवा मिल रही है। सानिया ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है- टूटे दिल कहां जाते हैं?
सबसे पहले सानिया और शोएब के सोशल मीडिया पोस्ट, जिनसे अलगाव को हवा मिली…
सानिया ने लिखा- टूटे दिल कहां जाते हैं…
सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी डाली है। इसमें सानिया ने खुद ही सवाल किया और खुद ही जवाब दिया। लिखा- ङ्खद्धद्गह्म्द्ग स्रश ड्ढह्म्शद्मद्गठ्ठ द्धद्गड्डह्म्ह्लह्य द्दश. ञ्जश द्घद्बठ्ठस्र ्रद्यद्यड्डद्ध ! यानी टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए। दरार और अलगाव के बीच ऐसी पोस्ट दिखाती है कि सानिया का दिल टूटा है। वो दुखी हैं और इस दुख को जाहिर भी कर रही हैं।
शोएब ने लिखा- हम भले साथ न रहें…
30 अक्टूबर को सानिया और शोएब साथ नजर आए थे। मौका था बेटे इजहान के जन्मदिन का। शोएब ने फोटो पोस्ट की, लेकिन उन्होंने जो लिखा, उससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे। शोएब ने लिखा, जब तुम्हारा जन्म हुआ तो हमारे लिए जिंदगी के कुछ खास मायने हो गए। हम भले साथ ना रह पाएं, हर रोज मिल ना पाएं, लेकिन बाबा तुम्हारे और तुम्हारी मुस्कुराहट के बारे में हर पल सोचते रहते हैं। बाबा और मम्मी तुम्हें प्यार करते हैं।
पाकिस्तानी मीडिया ने बताई वजह- शोएब ने सानिया को धोखा दिया
अपने रिश्ते को लेकर अभी तक सानिया या शोएब ने खुलकर कुछ नहीं लिखा है। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट से ही लोग अटकलें लगा रहे हैं। पाकिस्तान का मीडिया कह रहा है कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि बेटे की परवरिश मिलकर कर सकें। रिपोट्र्स में बस इतना कहा जा रहा है कि शोएब ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को धोखा दिया था। हालांकि इस बारे में और ज्यादा कुछ नहीं लिखा जा रहा है। शोएब किसी और के साथ रिश्ते में हैं? रिपोर्ट में इसका भी जिक्र नहीं किया गया है। बस इतना कहा जा रहा है कि दोनों ने तलाक की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26