हर हिन्दू के घर तक पहुंचेंगे संघ और विहिप कार्यकर्ता,अब तक जुटे करीब दो करोड़

हर हिन्दू के घर तक पहुंचेंगे संघ और विहिप कार्यकर्ता,अब तक जुटे करीब दो करोड़

खुलासा न्यूज,बीकानेर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद् के साथ ही कई हिन्दूवादी संगठन बीकानेर के घर घर पहुंचकर रुपए एकत्र करने का सिलसिला शुरू कर चुके हैं। पहले दौर में उन लोगों से संग्रहण किया जा रहा है, जो बड़ी राशि दे सकते हैं। बीकानेर इकाई अब तक 1.90 करोड़ रुपए का संग्रहण कर चुकी है और लक्ष्य अभी बहुत बड़ा है।इस अभियान के प्रचार प्रमुख देवाराम ने बताया कि बीकानेर के कई लोगों ने आगे आकर 1.90 करोड़ रुपए की घोषणा कर दी है, यह राशि जल्द ही जमा भी हो जायेगी। उन्होंने बताया कि बीकानेर में दस रुपए से दो हजार रुपए तक के कूपन तैयार किए गए हैं। इससे अधिक राशि चैक या ड्राफ्ट के माध्यम से ली जा रही है। अगर कोई व्यक्ति चाहे तो सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से खाते में भी जमा करा सकता है। बीकानेर में एक महानगर और एक जिला इकाई के साथ करीब सात नगर इकाईयां भी मंदिर के लिए धन संग्रहण का काम करेगी। उन्होंने बताया कि देश में कई जगह फर्जी तरीके से धन संग्रह की शिकायतें आई है। ऐसे में आरएसएस व विहिप कार्यकर्ता जिसके घर पर राशि लेने जायेंगे, वहां उस क्षेत्र के कार्यकर्ता को साथ में रखेंगे। ऐसे में संघ का एक ऐसा चेहरा साथ होगा, जिसे सभी जानते-पहचानते हैं।
कोई लक्ष्य नहीं
बीकानेेर में धन संग्रह का कोई लक्ष्य तय नहीं किया गया है। यह राशि पंद्रह करोड़ तक भी पहुंच सकती है और इससे अधिक या कम भी हो सकती है। दरअसल, जिस गति से लोगों से सहयोग मिल रहा है, संघ पदाधिकारियों को बीकानेर से बड़ी राशि मिलने की उम्मीद बंधती नजर आ रही है। इसके लिए कोई तय लक्ष्य नहीं है। देवाराम बताते हैं कि हर व्यक्ति अपने भाव के अनुरूप राशि दे रहा है, किसी पर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें किसी राजनीतिक सोच के साथ काम नहीं हो रहा। हर हिन्दू को मंदिर के लिए भाव के अनुरूप राशि देनी चाहिए।
सब कुछ पारदर्शी व्यवस्था
उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए एकत्र धन राशि की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है। कोई भी व्यक्ति इसे देख सकता है। इतना ही नहीं धन संग्रहण में से एक रुपया भी व्यवस्था पर खर्च नहीं होगा। शत प्रतिशत राशि ट्रस्ट के खाते में जमा कराई जायेगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |