सेल्स गर्ल पर 3.50 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकदी चोरी का शक, मुकदमा - Khulasa Online सेल्स गर्ल पर 3.50 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकदी चोरी का शक, मुकदमा - Khulasa Online

सेल्स गर्ल पर 3.50 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकदी चोरी का शक, मुकदमा

श्रीगंगानगर। रेडिमेड गारमेंट की दुकान पर काम करने को रखी सेल्स गर्ल पर 3.50 लाख रुपए के गहने और डेढ़ लाख रुपए नकदी चोरी के आरोप लगे हैं। दुकान मालिक की ओर से सदर थाना में महिला पर संदेह जताते हुए नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। एएसआई राजेंद्र स्वामी मामले की जांच कर रहे हैं।
परिवादी रिद्धि-सिद्धि प्रथम निवासी आदित्य शर्मा ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी मुस्कान शर्मा ने एस एक्स 8 सी मकान में ही रेडिमेड लेडीज गारमेंट्स की दुकान कर रखी है। इस दुकान में काम करने को साइना अरोड़ा नाम की लड़की को वेतन पर रखा हुआ है। एक नवंबर को आरोपिया साइना दुकान पर काम करने आखिरी बार आई थी।
वह दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वापस चली गई। परिवादी की पत्नी ने देर शाम को अलमारी में रखे पर्स को संभाला तो सकते में आ गई। पर्स में परिवादी की पत्नी के करीब 3.50 लाख रुपए मूल्य के गहने और डेढ़ लाख रुपए नकदी रखी थी जो गायब थी।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि इस चोरी का सेल्स गर्ल साइना अरोड़ा पर संदेह है। क्योंकि वह एक नवंबर की दोपहर बाद से काम पर नहीं आ रही और फोन भी अटैंड नहीं कर रही है। पुलिस ने आरोपिया साइना पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपिया की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही इस चोरी की सच्चाई सामने आ पाएगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26