
भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन से गले मिले पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर किया रिसीव, एक ही गाड़ी में हुए रवाना




भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति पुतिन से गले मिले पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर किया रिसीव, एक ही गाड़ी में हुए रवाना
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।
यहां पीएम मोदी ने पुतिन के सम्मान में प्राइवेट डिनर रखा है। फिलहाल यह चल रहा है। रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है।
PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। उन्होंने कहा कि वे दोस्त पुतिन का स्वागत करते बहुत खुश हैं। भारत और रूस की दोस्ती मुश्किल समय में कसौटी पर खरी उतरी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का अपने आधिकारिक आवास पर स्वागत के फोटो शेयर किए हैं। साथ में लिखा- मैंने अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया।




