देहात भाजपा की तिरंगा यात्रा कल, नाल पुलिस थाने से होगी रवाना, एमजीएसयू तक जाएगी, रूट का लिया जायजा

देहात भाजपा की तिरंगा यात्रा कल, नाल पुलिस थाने से होगी रवाना, एमजीएसयू तक जाएगी, रूट का लिया जायजा

खुलासा न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी देहात तिरंगा यात्रा कल 11 बजे नाल पुलिस थाने से रवाना होकर गंगासिंह विश्वविद्यालय तक जाएगी। इस तिरंगा यात्रा को लेकर बुधवार को प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, विधायक धोद गोवर्धन वर्मा, सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास के साथ तिरंगा यात्रा के स्थल ओर रूट का जायजा लिया और व्यवस्था में लगे सम्बन्धित व्यक्तियों को दिशा निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कल की तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आमजन शामिल होंगे। जिसको लेकर आज तैयारियों का जायजा लिया है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया प्रभारी ओम सारस्वत, दशरथ सिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, महामंत्री, तोलाराम कुकणा, कैलाश विश्नोई, आईटी संयोजक जतिन सहल, कमल गहलोत, पंकज अग्रवाल साथ रहे ।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट90100 रेट , 22 कैरट 95100 चांदी 117500 |