Gold Silver

बीकानेर: ज्याादा पैसे भेजने का बोलकर धोखाधड़ी, लिंक सेव करते ही खाते से उड़ गए रुपए

बीकानेर। फोन पे पर ज्याादा पैसे भेजने का बोलकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुरलीधर व्यास कॉलोनी के रहने वाले 21 वर्षीय रघु शर्मा ने नयाशहर पुलिस थाने मेंं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 18 मई की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके स्वर्गीय पिताजी के नम्बर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि प्रार्थी के पिताजी उससे 20 हजार रूपए मांगते थे। जो उन्हें लौटाने है। ऐसा कहकर आरोपी ने पैसे देने की बात की। जिस पर प्रार्थी ने अपना फोन पे नम्बर दे दिया। जिसके बाद आरोपी ने एक फेक मैसेज किया ओर जानकारी दी की गलती से 20 की जगह 40 हजार रूपए कर दिए है। प्रार्थी ने आरोपी की बात मान ली और उसके कहे अनुसार भेजे गए एक लिंक को सेव कर लिया। जैसे ही लिंक को सेव किया तो प्रार्थी के खाते से 30 और 40 हजार कुल मिलाकर 70 हजार रूपए कट गए। जिसके बाद आरोपी का फोन नहीं मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26