
बैठक के बाहर हंगामा, भाजपा नेताओं को जाने से रोका, हुई धक्का-मुक्की






बीकानेर. कलैक्ट्रेट में गुरुवार को आयोजित जिला सतर्कता समिति की बैठक के बाहर हंगामा हो गया। बैठक में भाजपा नेताओं के जाने से रोका गया। जबरन अंदर घुसने की कोशिश के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। भाजपा नेता अशोक प्रजापत, भाजयूमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास का आरोप है कि गिन्नाणी सहित कई इलाकों में पानी भरा हुआ है, लेकिन निगम प्रशासन लापरवाही बरत रहा है।


