Gold Silver

लालगढ़ स्टेशन पर 82.50 रू. करोड़ की वॉशिंग लाइन और मेंटेनेंस सुविधा को मिली मंजूरी, रेलवे विकास में लगेगी छलांग

खुलासा न्यूज बीकानेर। केन्द्रीय कानून व न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया की लालगढ़ रेलवे स्टेशन को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। रेलवे बोर्ड ने रू.82 करोड़ 50 लाख 11 हजार रुपये की लागत से तीन अत्याधुनिक वॉशिंग लाइनों और एक कोचिंग मेंटेनेंस सुविधा की स्थापना को स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना के तहत अब बीकानेर रेलवे को एक सशक्त और आधुनिक बुनियादी ढांचा प्राप्त होगा, जो ट्रेनों की नियमित सफाई, तकनीकी निरीक्षण, और समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करेगा।

अर्जुन राम मेघवाल ने अवगत कराया की यह महत्वपूर्ण निर्णय ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बीकानेर के दौरे पर थे और उन्होंने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने स्वयं लालगढ़ वर्कशॉप और स्टेशन का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान बीकानेर रेलवे की ज़मीनी आवश्यकताओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई, जिसका प्रत्यक्ष परिणाम अब इस स्वीकृति के रूप में सामने आया है।

नव स्वीकृत वॉशिंग लाइनों के बनने से बीकानेर में स्भ्ठ (लिंक हॉफमैन बुश) कोचों पर आधारित ट्रेनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि संभव होगी। एलएचबी कोच तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का प्रतीक माने जाते हैं। इससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा और बीकानेर से देश के अन्य हिस्सों के लिए रेल संपर्क और अधिक सुगम हो सकेगा।
इसके अतिरिक्त, इस परियोजना के चलते बीकानेर में नई रेलगाडिय़ों की शुरुआत और अन्य रूटों पर विस्तार की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। नियमित वॉशिंग और मेंटेनेंस से ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ेगी और ट्रैफिक मैनेजमेंट में भी सुधार होगा। इससे स्टेशन पर ट्रेनों की ज्नतदंतवनदक जपउम कम होगी, जिससे रेल सेवाएं अधिक समयनिष्ठ बन सकेंगी।

इस परियोजना से बीकानेर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय युवाओं को तकनीकी, प्रशासनिक और सहायक पदों पर रोजगार की संभावनाएं मिलेंगी। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ट्रेनों और स्टेशनों की साफ-सफाई की व्यवस्था भी और अधिक सशक्त होगी।

इस उपलब्धि के पीछे बीकानेर के सांसद व भारत सरकार के केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की सक्रिय भूमिका मानी जा रही है। मेघवाल ने दिल्ली में रेलवे मंत्रालय और बोर्ड के समक्ष लगातार इस विषय को उठाया, और बीकानेर की रेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए निरंतर फॉलोअप किया। केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय के साथ उनका समन्वय आज बीकानेर को यह ऐतिहासिक स्वीकृति दिलाने में सहायक सिद्ध हुआ।
यह परियोजना न केवल रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि बीकानेर को राष्ट्रीय रेल मानचित्र पर एक सशक्त केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगी।

Join Whatsapp 26