
आरएएस भर्ती 2024 में आरपीएससी ने बढ़ाए पद, जल्द जारी होगा प्री का रिजल्ट






खुलासा न्यूज नेटवर्क। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सोमवार को आरएएस भर्ती 2024 में 363 पद बढ़ा दिए। अब 733 की बजाय 1096 पदों पर भर्ती होगी। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 पद हैं। जानकारी के अनुसार, आरएएस भर्ती 2024 प्री का रिजल्ट 19 या 20 फरवरी को जारी किया जा सकता है। इसके लिए आयोग प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 2 फरवरी को आयोजित RAS भर्ती प्री एग्जाम में 3 लाख 75 हजार 657 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा 17 और 18 जून को प्रस्तावित है।


